राष्ट्रपति डाक्टर महमूद अहमदी नेजाद ने कहा कि बैतुलमुक़द्दस का विषय केवल अरब और इस्लामी देशों का विषय नहीं बल्कि एक वैश्विक विषय है। उन्होंने अलआलम टीवी चैनल से साक्षात्कार में लेबनानी सरकार और जनता का वर्चस्वादियों की धूर्तता के मुक़ाबले में होशियार रहने का अह्वान किया और कहा कि ज़ायोनी शासन क्षेत्र में अशांति उत्पन्न करने को अपनी ज़िम्मेदारी समझता है ताकि क्षेत्र में साम्राज्यवादियों की उपस्थिति और हस्तक्षेप के लिए आवश्यक भूमि समतल करे। राष्ट्रपति ने इस बात पर बल दिया कि प्रतिरोध का समर्थन और बैतुल मुक़द्दस के लक्ष्य कभी भी ईरान की विदेश नीति से अलग नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि जो भी अपने देश में स्वतंत्रता, न्याय और स्वतंत्र चुनाव की मांग करता, उसे निश्चित रूप से साम्राज्यवादियों के मुक़ाबले में उठ खड़ा होना चाहिए क्यों कि इसके अतिरिक्त विदेशी हस्तक्षेपकर्ता इस बात की अनुमति नहीं देंगे कि उस राष्ट्र की स्वतंत्रता और भविष्य निर्धारण का अधिकार व्यवहारिक हो। राष्ट्रपति ने सीरिया में गृहयुद्ध उत्पन्न करने के प्रयास के बारे में कहा कि पश्चिम की यह इच्छा है कि जैसा लीबिया में हुआ वैसा ही सीरिया में भी हो। सीरिया की सरकार और जनता को इस ओर से होशियार रहना चाहिए और आपसी समझ बूझ से मामले को निपटाना चाहिए। समाचार समाप्त........166